फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरवा के प्रधान की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। अहिरवा के नव निर्वाचित प्रधान की संपत्ति को पुलिस जल्द कुर्क करेगी। अवैध शराब के धंधे में लिप्त कई अन्य लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट व अन्य कार्रवाई की जाएंगी। अलीगढ़ में हुई घटना के बाद भोगांव पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही हैं। भोगांव पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि शराब माफियाओं की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अहिरवा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानकुलदीप यादव अवैध शराब व गैंगस्टर में न्यायालय से जमानत पर हैं। शीघ्र ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। आदेश प्राप्त कर लिया गया है।
इसमें अलावा गिहार कालोनी निवासी रंजीत गिहार के अलावा सात अन्य लोगों पर अवैध शराब बनाने, संरक्षण देने के आरोप में तलाश की जा रही है। बताया कि अक्तूबर 2019 में भैंसरोली स्थित मुर्गी फार्म में शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला कैमिकल पकड़ा गया था। वांछित आरोपी महेंद्र उर्फ पंचू निवासी नगला पक्का व कुछ अन्य ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का आदेश प्राप्त कर लिया है। इस वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। महेंद्र व आरोपी राजवीर, कुंवर पाल, राजेश, राजीव, गोपेश निवासी सरैया की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें