फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिला जज से बंदी बोले, वकील दिला दो साहब

विज्ञापन
जेल का निरीक्षण - फोटो : जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला जज कमल सिंह ने बृहस्पतिवार को जेल का निरीक्षण किया। एक बंदी ने मुकदमा लड़ने के लिए सरकारी वकील दिलाने की मांग की। बताया कि गरीबी के चलते वह वकील नहीं कर पा रहा है। उन्होंने तुरंत जेल अधीक्षक को बंदी का प्रार्थनापत्र प्राधिकरण में भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने जेल की बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं। महिला बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने के निर्देश दिए। जेल अस्पताल का निरीक्षण करके भर्ती बंदियों से बीमारी के संबंध में जानकारी ली और जेल डॉक्टर को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बंदी सोयल उर्फ बेला ने मुकदमे के लिए सरकारी वकील दिलाने की मांग की। इस दाैरान चीफ लीगल काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक लीगल काउंसिल अनुज कुमार दीक्षित, विनोद कुमार, जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, जेल विजिटर सुनील कुमार, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें