फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण आंचलों की सड़कों पर गड्डा मुक्त अभियान कागजों तक सिमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शुमार सड़कों को गड्डा मुक्त करने का अभियान महज कागजों तक सिमट कर रह गया है। जिले की कई सड़कों में अभी भी खतरनाक गड्ढे ही गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी व अन्य विभाग के अधिकारी ग्रामीण अंचलों के प्रमुख मार्गों और अन्य दूसरे जिले से जोड़ने वाली सड़कों को ठीक करने में रुचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन

फरिहा-टूंडला मार्ग, टूंडला-नगला कडेरू मार्ग, जसराना-बाईपास मार्ग, खैरगढ-प्रतापपुर मार्ग, खैरगढ-कल्लूपुरा मार्ग सहित जिला के ग्रामीण अंचलों के प्रमुख मार्ग हैं। आवागमन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इन मार्गों पर मुख्यमंत्री के निर्देश लागू नहीं हो पा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण उक्त सभी करीब 12 मार्ग पूरी तरह से जर्जर हालत में हैं। उक्त मार्गों पर सड़क की जगह गहरे-गहरे गड्ढे होने से आए दिन होते हैं।
खैरगढ़ कलुपुरा मार्ग दशकों से खराब है। कई बार मरम्मत हुई लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधरी। सड़क सही न होने से व्यापारियों को भी दिक्कत हो रही है।
शंकरलाल निवासी हाथवंत
पीडब्लूडी को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन फरिहा, बछगांव मार्ग की दशा नहीं सुधरी। टूंडला-आगरा जाने के लिए यह सबसे सरल रास्ता है लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से यहां आए दिन हादसे होते है।
विज्ञापन

दक्षिणेश कुमार निवासी बरतरा
कहां खप गई शासन से मिली 60 लाख की धनराशि-
वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान शासन द्वारा प्रमुख सड़क मार्गों के अनुरक्षण को दी गई करीब 60 लाख की धनराशि के उपभोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि उक्त धनराशि से फिरोजाबाद-कोटला मार्ग, एका मुस्तफाबाद मार्ग, हाथवंत स्थित मुख्य मार्ग को दुरुस्त कराया गया। हालांकि हाथवंत स्थित सड़क, फिरोजाबाद-कोटला मार्ग स्थित नगला पान सहाय पर जलभराव एवं खैरगढ-कल्लूपुरा मार्ग की दुर्दशा विभाग द्वारा कराए कार्य की पोल खोलने के लिये पर्याप्त है।
अधिकारियों को नहीं पता कितनी सड़कों को कराना दुरुस्त
-मैं अभी एक बैठक में हूं। मुझे जानकारी नहीं है कि कुल कितनी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है और कितनी धनराशि की डिमांड शासन को भेजी है।
अजय कुमार, एक्सईएन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
निर्माण खंड शाखा को नहीं मिला पूरा बजट
पीडब्ल्यूडी की निर्माण खंड शाखा द्वारा करीब छह माह पहले करीब 52 किलोमीटर लंबे 40 सड़कों के अनुरक्षण व गड्डा मुक्त करने के लिए शासन से करीब चार करोड़ ,49 लाख रुपये की मांग गई थी लेकिन उक्त के सापेक्ष 60 प्रतिशत धनराशि ही विभाग को मिली है। शेष राशि मिलते ही शेष काम पूरा करा देंगे।
विज्ञापन

रमेश चंद्रा, एक्सईन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें