फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर खड़ी ईओ की कार कोतवाली ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ऑपरेशन क्लीन के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मनमाने तरीके से खड़े किए गए वाहनों पर कार्रवाई की। तांगा स्टैंड के पास फुटपाथ पर खड़ी अधिशासी अधिकारी (ईओ) करहल की कार को क्रेन की मदद से कोतवाली पहुंचाया साथ ही चालान भी काटा। अन्य वाहनों को भी जब्त कर क्रेन से उठावा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह, टीआई अनिल सिंह पुलिस बल के साथ सबसे पहले स्टेशन रोड पर पहुंचे। बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर फुटपाथ पर खड़े दो पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। ट्रैक्टर मंगाकर दस दोपहिया वाहनों को कोतवाली भेजा गया। क्रिश्चियन तिराहा से लेकर तांगा स्टैंड तक दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह सुधर जाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तांगा स्टैंड पर फुटपाथ पर खड़ी अधिशासी अधिकारी करहल प्रभात रंजन यादव की कार को क्रेन की मदद से उठवाकर कोतवाली भिजवाया गया। साथ ही नो पार्किंग के तहत 1500 रुपये का चालान किया गया। यहां से भी दो पहिया वाहनों को ट्रैक्टर में लदवाकर कोतवाली भिजवाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह ग्राहकों के वाहन दुकान के सामने फुटपाथ पर खड़े न कराएं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
शहर में फुटपाथ पर ग्राहक वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। ‘अमर उजाला’ ने सात जून के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार को अभियान में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि वाहन फुटपाथ और सड़क पर खड़ा किया तो जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें