फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता लेकर आया युवक नकदी, मोबाइल लेकर हुआ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव रुई निवासी एक व्यक्ति के यहां दो दिन पूर्व करीब 45 वर्षीय शख्स पहुंचा। कहा कि वह अपनी बेटी के लिए उनके बेटे का रिश्ता देखने आया है। दो दिन आवभगत कराने के बाद बुधवार को वह घर में रखी नकदी, मोबाइल आदि सामान लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी खुशीराम ने बताया कि सोमवार की दोपहर आए व्यक्ति ने उनसे कहा कि उसकी लड़की शादी योग्य है। वह उनके लड़के से अपनी बेटी का रिश्ता करना चाहता है। बताया कि वह कन्नौज का रहने वाला है। शादी की बात सुनकर परिजन उसे घर में ले गये और दो दिन तक आवभगत की। बुधवार की सुबह परिजन जागे तो देखा कि शख्स सहित घर से तीन मोबाइल, नकदी व अन्य सामान भी गायब था। गांव में उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें