फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन के घर से निकले व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान

Thu, 26 Dec 2024 06:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। बहन के घर रह रहे एक अविवाहित अधेड़ ने जहर खाकर जान से दी। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। परिजन ने बताया कि मृतक अविवाहित थे, जिसके कारण वो अवसाद में रहते थे। दो दिन पहले बिल जमा करने के लिए घर से निकले थे। गांव मानिकपुर में मिले शव का पुलिस ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी धीरज गोस्वामी (49) का शव बुधवार की सुबह गांव में ही एक आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच करने पर घटनास्थल से पुलिस को शव के पास से दो सल्फास के सील पैकेट और दो खाली पैकेट पड़े मिले। एक गिलास में सल्फास घुली थी। मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को एकत्र कर जांच के लिए कब्जे में लिया।
इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त घटना को लेकर जनपद फर्रुखाबाद के गांव खिमसेपुर निवासी शरद दुबे ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया था कि उनके अविवाहित मामा धीरज निवासी गांव मानिकपुर भोगांव बिजली का बिल जमा करने के लिए घर से निकले थे। तभी से वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उन्हें मामा का शव मानिकपुर में पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मामा की शादी नहीं हुई थी। जिस कारण से वो दिमागी रूप से परेशान रहते थे। बताया कि वह पहले भी खुदकुशी करने की कोशिश कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता लग सकेगा। इसके बाद मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें