मैनपुरी। मंगलवार की रात शहर से लेकर एलाऊ क्षेत्र में हरियाणा पुलिस की एक टीम चहल कदमी कर रही थी। देर रात एलाऊ थाना क्षेत्र के मैदेपुर गांव निवासी एक युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार की। बुधवार को टीम दोनों को अपने साथ ले हरियाणा चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को हरियाणा राज्य के नंबर की एक कार काफी देर तक शहर से एलाऊ जाने वाले मार्ग पर घुमती देखी गई। कार में सादे कपड़ेे में कुछ लोग सवार थे। जानकारी करने पर पता चला कि कार सवार लोग हरियाणा के किसी थाने से कुछ युवकों की तलाश में यहां आए थे। देर रात को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मैदेपुर के रहने वाले हिमांशू को टीम ने उठाया। उसके साथ पवन तिवारी निवासी बदलापुर जौनपुर को भी दबोच लिया।
पकड़े गए दोनों युवकों से पुलिस ने रात भर पूछताछ की और किसी स्थान पर सुरक्षित रखा। बुधवार को टीम दोनों युवकों को अपने साथ लेकर चली गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवकों को पकड़ कर ले जाने वाली टीम साइबर सेल हरियाणा की थी। जब उनसे बात कर जानकारी लेनी चाही तो कुछ भी बताने से मना कर दिया और दोनों युवकों को कार में बैठाकर चले गए।
थाना प्रभारी एलाऊ सविता सेंगर ने बताया कि उनके क्षेत्र में हरियाणा की किसी टीम ने आमद नहीं कराई है। कार्रवाई के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद