फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बहा था इको ट्यूरिज्म का रास्ता, मरम्मत के लिए 50 लाख का प्रस्ताव

विज्ञापन
बाढ में बह गया था नंदगवां के ईको ट्यूरिज्म का रास्ता, वन विभाग ने सीसी रोड बनाने को भेजा 50 लाख का प्? - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। चंबल की बाढ़ में बाह के 38 गांव तबाह हुए थे। नंदगवां के इको ट्यूरिज्म स्थल का कच्चा रास्ता भी चंबल की बाढ़ में बह गया था। इको ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बाह रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव के माध्यम से 50 लाख की लागत से सीसी रोड के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

बाह रेंजर ने बताया कि इस साल अगले महीने से पर्यटकों की आवाजाही की उम्मीद है। इससे पहले सड़क की मरम्मत की जानी होगी। तभी पर्यटक यहां आ सकेंगे। बताया कि नंदगवां घाट पर वाच टावर से पर्यटक जंगल में मौजूद परिंदों को देखकर रोमांचित होते हैं। इसके अलावा नदी में घड़ियाल, डॉल्फिन और मगरमच्छ का जल कलरव मंत्रमुग्ध कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें