फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भव्य झांकियों संग निकला ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का डोला

Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेलनगंज चौराहा स्थित प्राचीन श्री दाऊजी मंदिर से ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का भव्य डोला शुक्रवा
विज्ञापन
आगरा। बेलनगंज चौराहा स्थित प्राचीन श्री दाऊजी मंदिर से ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का भव्य डोला शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। आरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन


डोले में भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ के दिव्य स्वरूप विराजमान थे। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, शिव-पार्वती तथा अन्य देवी-देवताओं की झांकियों को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ब्रज के राजा दाऊजी महाराज का स्वागत किया। बैंड-बाजों और भक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए डोले के साथ चलते रहे।
आधुनिक दौर की झलक भी आयोजन में देखने को मिली
डोला यात्रा बेलनगंज, कचौड़ा बाजार, दरैसी, रावतपाड़ा और पथवारी मंडी सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भोग प्रसादी का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत विनोद मिश्रा, श्याम भोजवानी, कन्नू पंडित , प्रमोद गुप्ता, अनुराग चतुर्वेदी, दीपक खरे, दीपक ढल, चौ.अखिल यादव, सौरभ शर्मा, शेखर पंडित, गौरव भदौरिया, रामकुमार अग्रवाल, मोनू पंडित, गिरीश अष्ट, राजेश शर्मा, बंसी बोहरे सहित समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें