फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिसने हमेशा सिखाया जीतना...वो जिंदगी की जंग हार गए

विज्ञापन
खेल ​शिक्षक
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज के खेल मैदान का हर कोना गमगीन है। जिन हाथों ने सैकड़ों बच्चों को जीतना सिखाया, वो खुद जिंदगी की जंग हार गए। स्पोर्ट्स टीचर ज्ञान चौरसिया ने रविवार को अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा में थे।
विज्ञापन


देश-विदेश में बसे उनके शिष्यों ने बीमारी की खबर सुनने के बाद ही उनके इलाज के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया था। डॉक्टर बन चुके उनके शिष्य डॉ. शुभम जैन हर हफ्ते उनके घर जाकर निशुल्क इलाज करते रहे। वहीं डॉ. करन रावत, डॉ. अंशुल सिंह और डॉ. सौरभ शर्मा जैसे उनके छात्र लगातार परिजन के संपर्क में रहे। हर कोई यही चाहता था कि वह ठीक होकर फिर मैदान में लौटें।
स्पोर्ट्स टीचर कौशलेंद्र सिंह, डॉ. पराग गौतम, भारत महाजन सहित कॉलेज परिवार और पूर्व विद्यार्थियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा चौरसिया सर ने हमें सिर्फ खेल नहीं, जिंदगी का अनुशासन और संघर्ष सिखाया था। उनकी यादें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें