फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा, छह संयुक्त टीमें करेंगी छापेमारी

विज्ञापन
कमला नगर ​के विकास मार्केट ​स्थित नवोदय गैस एंजेसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। रसोई गैस के जमाखोर और कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन शिकंजा कसेगा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बृहस्पतिवार को सभी एसडीएम के नेतृत्व में तहसील स्तर पर पुलिस और आपूर्ति विभाग की छह संयुक्त टीमें गठित की हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों और गोदामों के साथ-साथ संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच करेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलिंडर, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता घबराकर एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है और तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव जरूर किए गए हैं। अब उपभोक्ताओं के लिए दो सिलिंडरों की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अनिवार्य अंतराल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।



अवैध भंडारण पर होगी जेल
प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध भंडारण, कालाबाजारी या सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
गैस या ईंधन आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या, जानकारी या कालाबाजारी की सूचना देने के लिए प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0562-2972453 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें