फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृहकर न भरने पर होटल समेत चार प्रतिष्ठानों के खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डिमांड नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद गृहकर जमा न कराने वाले बकाएदारों पर अब नगर निगम ने सीलिंग और बैंक खातों को सीज करने की कार्रवाई शुरू की है। ताजगंज जोन में एक होटल समेत चार प्रतिष्ठानों के खाते सीज किए गए।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी ताजगंज विजेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष पर गृहकर का लगभग 22 लाख रुपये बकाया था। वारंट जारी होने के बाद होटल स्वामी ने नगर निगम को 22 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इस पर नगर निगम प्रशासन ने होटल के बैंक खाते को सीज करने के लिए बैंक को लिखा।
इसके अलावा फतेहाबाद रोड स्थित ताजनगरी फेज-2 में बीआर इंडस्ट्रीज एंड होटल एंड क्राफ्ट स्टोर पर करीब 4.30 लाख रुपये, ताजनगरी फेज-1 स्थित एसबीएम होटल पर करीब 3.17 लाख रुपये और यहीं के एक दुकानदार मनोज पर लगभग 90 हजार रुपये गृहकर बकाया है। टीम जब इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची तो संबंधित लोगों ने आंशिक भुगतान करते हुए दो दिन में पूरा टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि निर्धारित समय बीतने के बाद भी शेष बकाया जमा नहीं कराया। इस पर अब इनके बैंक खातों को सीज करने के लिए बैंक को लिखा गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने कहा कि नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए बकाएदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग समय पर गृहकर जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें