फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सविता और सेन समाज ने थामा सपा का दामन

विज्ञापन
सपा में शामिल हुए सविता सेन समाज के लोग स्त्रोत दल
विज्ञापन
आगरा। मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी से सोमवार को सविता और सेन समाज के लोग जुड़ गए। फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर सम्मेलन में पार्टी की सदस्यता लेने वालों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मेहनतकश वर्गों की आवाज समाजवादी पार्टी है। सविता-सेन समाज जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि जनता अब संगठन, नीति और नेतृत्व के आधार पर निर्णय ले रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री विनोद सविता ने कहा कि सविता-सेन समाज अब किसी के बहकावे में नहीं आएगा। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला महासचिव नरेंद्र सविता, राजीव सविता, सुलेखा श्रीवास्तव, ममता टपलू, देवेंद्र सोरखिया, अल्केश सविता, मीना वर्मा, प्रबल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें