फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में बड़े टेंडर हो गए पूल

Sat, 10 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
विज्ञापन
हॉट मिक्स के 68 टेंडर में खेल, कुल 113 टेंडर खोले गए - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम में करोड़ों रुपये के टेंडर पूल कर दिए। खानापूर्ति के लिए छोटे बजट के टेंडरों की लॉटरी निकाली गई। हॉट मिक्स के बड़े टेंडरों का दर्जनभर ठेकेदारों के बीच बंदरबांट कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के 113 कार्यों के टेंडर निकाले गए थे। इसमें 68 हॉट मिक्स के टेंडर थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं टेंडरों में खेल कर दिया गया है। ये टेंडर गुरुवार को खोले तो गए लेकिन इनकी लॉटरी नहीं निकाली गई। जबकि छोटे बजट के 45 टेंडरों की शुक्रवार को लॉटरी निकाली गई। सूत्रों की मानें तो बड़े टेंडरों के बंदरबांट के लिए पिछले कई दिनों से खिचड़ी पक रही थी। एक अधिकारी के निवास पर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी थीं। शुक्रवार को सिर्फ इनकी खानापूर्ति की गई। इसको लेकर तमाम ठेकेदारों में रोष है। बताया जा रहा है कि एक ठेकेदार को हॉट मिक्स के चार से पांच टेंडर के बीच आवंटित कर दिए गए हैं। एक-एक टेंडर दो करोड़ के आसपास का है।
विज्ञापन

इनसेट
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संभाला कार्यभार
नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। यह पद पिछले लंबे समय से रिक्त चला आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें