फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संसार को प्रकाशित करता भगवान का चंद्रबिंब

Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 8 दीप अर्चना करते जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला कटरा स्थित श्रीअजीतनाथ जिनालय में रविवार को भक्तांबर दीप अर्चना का आयोजन हुआ। विधानाचार्य पंडित कमल कुमार जैन ने कहा कि भगवान का मुख-कमल मोहरूपी अंधकार का नाश करने वाला, अत्यंत कांति से युक्त है। यह एक चंद्रबिंब के समान है। जो कभी अस्त नहीं होता और न ही राहु से ग्रस्त होता है। यह समस्त संसार को प्रकाशित करता है और बादलों से भी कभी ढका नहीं जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजीव जैन, अचला जैन, रचित जैन परिवार के सौजन्य से संगीतमय दीप अर्चना में मंत्रोच्चारण और शास्त्रीय विधानों ने पूरे आयोजन को पवित्र और आध्यात्मिक बना दिया। भक्तांबर स्तोत्र के 48 काव्यों का सामूहिक पाठ किया गया। वातावरण में सकारात्मकता और दिव्यता अत्यधिक बढ़ गई। विधान के प्रत्येक श्लोक का अर्थ बताते हुए पंडित कमल जैन ने दीप अर्पण कराए। आयोजक राजीव कुमार जैन की देखरेख में कार्यक्रम में अनंत कुमार जैन, डॉ सौरभ जैन, अक्षय, उमेशचंद्र एडवोकेट, अजय कांत, आदेश जैन, प्रमोद जैन, बीना, प्रगति, निशंका, डॉ कीर्ति जैन, रेनू बाला जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें