आगरा। छलेसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्व विद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन छलेसर कैंपस में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम खेले गए। पांच दिवसीय प्रथम विधायक खेल स्पर्धा एत्मादपुर पर पांचवें दिन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।
विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आयुक्त आगरा मंडल शैलेंद्र कुमार सिंह, नितीश कुमार एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, राज कुमार गुप्ता महानगर आगरा अध्यक्ष, डॉ. मंजू भदौरिया अध्यक्ष जिला पंचायत, क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा, भाई सुमित शर्मा ने ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्रदान किया। एत्मादपुर के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीनेश मित्तल एवं डॉ. पराग गौतम ने किया। प्रतियोगिता में पूरे एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र से लगभग 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने 11 विभिन्न खेल स्पर्धाएं में प्रतिभाग किया। इस दौरान बीडीओ एत्मादपुर विजय कुमार अग्रवाल, खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, आरएसओ संजय शर्मा, डॉ. स्वेतलाना, डॉ. राम निवास मुद्गल, डॉ. जनक सिंह, मनवीर सिंह चौहान, वरुण कुमार, पंकज शर्मा, डॉ. महेश फौजदार, रवि प्रकाश, डॉ. उरदेव सिंह तोमर, एसपी सिंह सिकरवार, हरी शंकर, दिनेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
सभी खेलों के परिणाम...
भाला फेंक : बालिका सब जूनियर में कनक, जूनियर में रश्मि प्रथम, बालक सब जूनियर में दुर्गेश जूनियर में कृष्णा सीनियर में सुमंत प्रथम रहे।
ऊंची कूद : बालिका सब जूनियर वर्ग में राखी, जूनियर में कनक, बालक सब जूनियर वर्ग में गणेश,जूनियर में सोमवीर और सीनियर में हर्षित प्रथम रहे।
वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में एस कॉन्सेप्ट ने भागुपुर को 25-10, 25-08 से हराया
सीनियर बालक : डॉमिनेटर्स ने खंदौली टीम को 25-20, 25-18 से हराया
-
बॉडीबिल्डिंग में
50 किलोग्राम वर्ग में कामरान, 55 किलोग्राम में सचिन, 60 किलोग्राम में अजीत, 65 किलोग्राम में प्रशांत, 70 किलो में हेमेंद्र, 75 किलो में रेहान प्रथम रहे। पावरलिफ्टिंग
53 किलो में रुद्र प्रताप सिंह, 59 किलो में नरेश कुमार, 66 किलो में राहुल, 74 किलो में आशीष, 83 किलो में अंकित कुमार, 93 किलो में शिवा यादव, 105 किलो में प्रतीक शर्मा अव्वल रहे। फुटबॉल सीनियर बालक में प्ले मेकर्स जीता।। रस्साकसी बालक सब जूनियर वर्ग में आगरा वॉरियर्स, जूनियर वर्ग में श्री दान कुंवरि इंटर काॅलेज सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बरहन जीता। बालिका सब जूनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बरहन जीता।
जूडो बालक 60 किलो में आकाश, 66 किलो में सूर्यांश चौधरी, 73 किलो में अकरम, 81 किलो में शादाब खान प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग 48 किलो में संजना, 52 किलो में अक्षरा, 57 किलो में मोहिनी कुमारी, 63 किलो में अंशिका यादव प्रथम रहे।
विधायक खेल स्पर्धा