फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक को धक्का मारकर बाइक लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। आगरा-हाथरस मार्ग पर ग्राम उजरई के समीप मंगलवार की शाम बदमाशों के रिटायर्ड शिक्षक समन सिंह को धक्का मार कर उनकी बाइक लूट की। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

खेरिया निवासी समन सिंह रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की शाम करीब छह बजे उजरई स्थित सुमित्रा देवी कोल्ड स्टोरेज पर आए थे। वहां से निकलने के बाद सामने चाय की दुुकान पर आकर रुके, तभी बाइक से आए चार बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। वे संभल पाते, इससे पहले ही बदमाश उनकी बाइक लेकर भाग निकले। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी खंदौली विपिन कुमार गौतम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें