फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमाकर युवक से 74 हजार रुपये ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बे के भरतपुर रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने युवक बहाने से युवक को कागज की गड्डी थमाकर उससे 74 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पीड़ित बनय सिंह निवासी बबरौद ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे केनरा बैंक की शाखा में 74 हजार रुपये जमा करने आया था। फॉर्म भरने के दौरान दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे। उससे अपना फॉर्म भरने के लिए कहा। इसी दौरान उसे 1.80 लाख रुपये बताकर रुमाल में बंधी कागज की गड्डी थमा दी और उससे 74 हजार रुपये लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद जब दोनों उसे दिखे नहीं तो उसने रुमाल खोली, तो रुपये के स्थान पर कागज की गड्डी देख वह सन्न रह गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें