फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। मिढ़ाकुर में सोमवार दोपहर आगरा जयपुर हाईवे पर अपाचे सवार बदमाश एक्टिवा में बेटे के साथ जा रही महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने मिढ़ाकुर के पास घटना को अंजाम देने के बाद आगरा की तरफ फरार हो गए हैं। पीड़िता के पुत्र ने मंगलवार देर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

नगला विधिचंद निवासी धर्मेश सोमवार को मां विद्या देवी (62) को लेकर एक्टिवा से अछनेरा के गांव मांगरौल गुजर अपनी ननिहाल गए थे। दोपहर दो बजे लौटने के दौरान मिढ़ाकुर के पास पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर विद्या देवी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद बदमाश आगरा की तरफ भाग गए। इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। मौके पर राहगीर जुट गए। पुलिस कंट्रोल रूम को भी मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता के पुत्र मनोज पिप्पल ने मंगलवार देर शाम मुकदम दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें