फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक से 40 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। बहाने से कागज की गड्डी थमाकर बदमाशों ने युवक से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। भुक्तभोगी ने व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

मलपुरा निवासी रुपेंद्र ने पुलिस अफसरों को भेजी शिकायत में लिखा है कि आठ जून को उसने बैंक से 49 हजार रुपये निकाले थे। वह जैसे ही बैंक से बाहर निकाला। दो युवक उसके पीछे-पीछे आए। उन्होंने बताया कि रुमाल दिखाई। बताया कि इसमें 1.60 लाख रुपये हैं। जिन्हें उन्हें अपने घर भेजने हैं, लेकिन बैंक में खाता नहीं है। उससे डाकघर तक छोड़ने के लिए कहा। वह दोनों को अपनी बाइक में लिफ्ट दे दी। कुछ दूर चलने पर बहाने से दोनों उतरे। उसे 1.60 लाख रुपये के नाम पर रुमाल थमा दिया। उससे 40 हजार रुपये मांग लिए। कहा कि अपने रुपये इस गड्डी से निकालकर बाकी उसके घर डाकघर से भेज दीजिए। इसके बाद दोनों युवक उससे 40 हजार रुपये लेकर भाग निकले। जब उसने रुमाल खोला तो उसमें कागज के टुकड़े थे। उसने घटना की शिकायत थाने में की। आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई। मामले में सीओ अछनेरा राजीव सिरोही का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें