फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटते समय बदमाशों की बाइक गिरी, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्राम बाबा की तिवरिया के पास बुधवार की शाम बाइक सवार से बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई। इस पर दौड़े लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा भी मिला है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सत्यवीर निवासी ग्राम खोहरी, थाना बाह बुधवार को फतेहाबाद रिश्तेदार के यहां से अपने चाचा के साथ बाइक के घर जा रहा था। रास्ते में बाबा की तिवरिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की। तभी बदमाशों की बाइक युवक की बाइक से टकराकर पलट गई। इस पर दौड़े लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए बदमाश को थाने ले गई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वह बाइक से गिरने के दौरान सत्यवीर का चाचा घायल भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें