फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई कार समेत बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। हाईवे पर कटी पुल के समीप 23 मई को लूटी गई कार समेत पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 23 मई को कार लूट की रिपोर्ट चालक धर्मेंद्र ने दर्ज कराई थी। रविवार सुबह करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि चोरी की कार लेकर एक व्यक्ति धौलपुर की ओर से आ रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके कार को जाजऊ कट के पास रोक लिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम बृजराज निवासी मिरघन थाना दिमनी, मुरैना बताया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उक्त कार को तीन लोगों ने हजरत निजामुद्दीन स्टेशन दिल्ली से मुरैना जाने के लिए भाड़े पर लिया था। रास्ते में कटी पुल के पास लूट ले गए थे। उसने अपने साथियों के नाम छोटू उर्फ अनुज तोमर निवासी दिमनी, मुरैना और सन्नू तोमर निवासी लल्लू बसई थाना सोनिया, मुरैना बताया। एसओ ने बताया कि कार लूट में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें