आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला जज संजय कुमार मलिक ने समिति के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को नारी निकेतन और मानसिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए।
समिति ने नारी निकेतन में महिलाओं की आवासीय, चिकित्सीय, शैक्षिक और पुनर्वास सुविधाओं का अवलोकन हुआ। मानसिक चिकित्सालय में रोगियों की चिकित्सा सुविधाओं, वार्डों की स्वच्छता और दवा वितरण व्यवस्था जांची गई। जिला जज ने कहा कि संजय कुमार मलिक ने कहा कि कहा कि संवासित महिलाओं एवं मानसिक रोगियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान अपर जिला जज संगीता कुमारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह-I और सचिव पंकज कुमार मौजूद रहे।