फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा पारा, सुबह शाम रही गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते गलन और दिन में धूप निकलने से मौसम खुशनुमा रहा। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। सुबह घर से जल्दी निकलने वालों को ठंड ने काफी विचलित किया। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग ने सुबह के समय कोहरा और धुंध की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में आगरा का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम रहा। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 91 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। 9 से 15 दिसंबर तक हर दिन न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा और धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है। दिन के समय मौसम साफ़ और शुष्क रहने का अनुमान है। चिकित्सकों ने सुबह निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और सिर ढक कर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें