फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पालिकाध्यक्ष के बोर्ड की बैठक बुलाए जाने का सभासदों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। लगातार तीसरी बार भी पालिका बोर्ड की बैठक में बिना चेयरमैन के आए कॉलम को पूरा कर बैठक दिखाए जाने का सभासदों ने विरोध कर दिया। सभासदों ने इस मामले को लेकर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि तीन बार से ऐसा हो रहा है कि पालिका बोर्ड की बैठक को बिना चेयरमैन के आए, बिना कोई विकास कार्य के प्रस्ताव को पास कराए ही पूरा दिखा दिया जाता है। सोमवार को भी सभासदों को सूचित किया गया कि पालिका बोर्ड की बैठक साढ़े दस बजे से होगी। सभासद निर्धारित समय से पालिका कार्यालय पहुंच गए। सुबह 11.10 बजे तक सभी सभासदों ने चेयरमैन का इंतजार किया, परंतु वे नहीं आए।
आरोप है कि इस बीच अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा सभी सभासदों को मानदेय बांटना शुरू कर दिया गया। जिसका सभासदों द्वारा विरोध किया गया। बोर्ड की बैठक में कई सभासदों की जगह उनके प्रतिनिधि आए हुए थे। प्रतिनिधियों द्वारा ही सभासदों के हस्ताक्षर करा लिए गए। तीन बार से बोर्ड की बैठक बुलाई जा रही है और चेयरमैन के न आने पर निरस्त की जा रही है। इससे नगर के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। कोई प्रस्ताव भी पास नहीं हो रहा है। विरोध करने वालों में ईश्वरानंद सारस्वत, अवधेश राना, कौशलेश प्रताप सिंह, सुमन, विवेक शर्मा, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह आदि हैं।
विज्ञापन

बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन मौजूद रहे हैं। बहुमत के साथ सभी प्रस्ताव पास हुए हैं। दो चार सभासद जो आरोप लगा रहे हैं व नितांत भ्रामक व सच्चाई से परे हैं। मानदेय जैसी कोई चीज नहीं है, आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

राहुल चक, प्रतिनिधि पालिकाध्यक्ष टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें