आगरा। दुष्कर्म व अन्य आरोपों के मामले में थाना सदर क्षेत्र के नगला परसोती निवासी आरोपी राज ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने जमानत स्वीकृत कर रिहाई का आदेश दिया।
थाना सदर बाजार में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वादी ने 25 जुलाई 2025 को तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि था 22 जुलाई 2025 को आरोपी राज घर के अंदर आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं आरोपी राज की तरफ से भी 22 जुलाई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसने आरोप लगाया गया था कि वादी के भाई व अन्य ने लाठी, डंडे उस पर हमला बोल दिया और छत से नीचे फेंक दिया। क्रोस केस करने के लिए कथित घटना दर्शाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। संवाद