फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्य परीक्षाएं केवल कल तक, मूल्यांकन कराने की बनी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं 22 दिसंबर को समाप्त हो जाएंगी। अब पूरा जोर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर रहेगा। इसके लिए प्रशासन योजना बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि मंडल के चार जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बनाए गए केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं संचालित कराई गई हैं। करीब दो लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अब शीघ्र ही मूल्यांकन केंद्र सक्रिय किए जाएंगे। मूल्यांकन 10 जनवरी तक समाप्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 12 समन्वयक तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।


इन पाठ्यक्रमों की हुईं परीक्षाएं

स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम (मेजर/माइनर) के प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, बीकॉम (वोकेशनल) के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम (मेजर/माइनर) के सप्तम एवं नवम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई गईं।
विज्ञापन




31 तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं

प्रयोगात्मक परीक्षा कमेटी के सदस्य अनिल गुप्ता ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं को कराने का समय 31 दिसंबर तक निर्धारित है। सभी महाविद्यालय को भी इसके निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें