आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। इस पर प्रेमी ने घर में घुसकर युवक को धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
युवक ने बताया कि वह अछनेरा का मूल निवासी है, वर्तमान में बोदला क्षेत्र में रहता है। उसके घर के पास अरबाज अली की दुकान है। कुछ समय पूर्व अरबाज अली ने उनकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया। पता चलने पर उन्होंने पत्नी को समझाकर मायके भेज दिया। इससे नाराज होकर 1 जनवरी की दोपहर अरबाज अली उनके घर पहुंच आया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे मोहल्ले में उसकी बदनामी हुई, वह मानसिक रूप से परेशान है। संवाद