फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन केंद्रों की सूची मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सूची मांगी है। यह सूची 12 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। परीक्षा के लिए 154 केंद्र बनाए गए है, जिसमें 1,21,922 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शासन के स्तर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर मूल्यांकन केंद्रों की जानकारी मांगी गई है। मूल्यांकन केंद्र के लिए मानक भी तय किए गए है। केंद्र पर वाॅइस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों के साथ आने-जाने के लिए चाैड़ी सड़क की व्यवस्था हो। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि राजकीय इंटर काॅलेज, आरबीएस इंटर काॅलेज और नगर निगम इंटर काॅलेज ताजगंज को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाएगा। इसकी सूची तैयार की जा रही है।
छह संकलन केंद्र बनाए गए
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने के लिए छह संकलन केंद्र बनाए गए हैं। खेरागढ़ में मोतीलाल इंटर काॅलेज सैंया, राजकीय इंटर काॅलेज पंचकुइयां, जनता इंटर काॅलेज एत्मादपुर, जनता इंटर काॅलेज फतेहाबाद, जीएसके इंटर काॅलेज किरावली और अभिनव विद्यालय बिजाैली बाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें