फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोपहर में ही चल रही थी दारू पार्टी

Wed, 05 Sep 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बियर पीते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के जिला अस्पताल में कर्मचारी दारू पार्टी कर रहे थे। मीडियाकर्मियों को देखकर कर्मचारियों ने बोतल फेंक दी। एसआईसी तक मामला पहुंचने पर उन्होंने इनको भवन निर्माण मजदूर बताया है। इसकी कार्यदायी संस्था से लिखित शिकायत भी की गई है। मामला दोपहर करीब एक बजे अस्पताल की नई ओपीडी भवन का है। 

विज्ञापन


यहां दूसरी मंजिल पर कर्मचारियों के आपस में तेज-तेज बात करने की नीचे तक आवाज आ रही थी। झगड़े की आशंका पर कुछ तीमारदार छत पर गए तो वहां कर्मचारियों को शराब पीते देखा। कर्मचारियों ने उनको भगा दिया। जानकारी पर मीडियाकर्मी छत पर गए तो दो कर्मचारी दारू पी रहे थे। 

पहले तो उन्होंने मीडियाकर्मियों पर रौब दिखाकर नीचे जाने को कहा। जैसे ही मीडियाकर्मियों ने कैमरे निकाले, कर्मचारी सकपका गए और दारू की बोतल को छिपा दिया। फोटो न छापने की गुजारिश करते रहे। शिकायत पर एसआईसी डा. सुबोध कुमार का कहना है कि ओपीडी की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसके मजदूर ही वहां रहते हैं। शराब पार्टी की जानकारी के बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को लिखित में शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


डाक्टर की दबंगई, तीमारदार से की गालीगलौज 

जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ डाक्टर ने दबंगई दिखाते तीमारदार से गालीगलौज कर दी। यहां तक कि डाक्टर उसे पीटने के लिए दौड़ पड़े। दरअसल, सीनियर डाक्टर ओपीडी छोड़कर चले गए थे। इस पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन तब तक डाक्टर आ गए। इस बीच एक तीमारदार ने उनसे कह दिया कि उनकी पत्नी की हालत खराब हो रही है, डाक्टर साहब जल्दी देख लो। इतना सुनकर उन्होंने आपा खो दिया और धक्का देकर गालीगलौज कर दी। अन्य तीमारदार के विरोध के बाद वह शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें