फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ग्रामीण पहुंचे एसएसपी कार्यालय और दुष्कर्म आरोपी को झूठा फंसाने पर जांच की करने लगे मांग

Wed, 05 Sep 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले दिव्यांग से दुष्कर्म मामले के एक आरोपी के पैरवी में कुछ ग्रामीण खड़े हुए हैं। वे मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उनसे निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि एक आरोपी निर्दोष है। उसे जमीनी विवाद मामले को लेकर फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सींगना के गांव सींगना जुगसैना, सींगना नगलारेती और नगला धर्मपाल के लोग एसएसपी कार्यालाय मंगलवार को सुबह पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अमित पाठक को अपना मांग पत्र सौंपा।

उन्होंने बताया कि गांव की ही एक दिव्यांग लड़की के पिता ने बलात्कार की रिपोर्ट सिकंदरा थाने में लिखाई है। उसमें विवेक को फंसाया जा रहा है। विवेक के परिवार और एक अन्य परिवार में जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। उसी के चलते विवेक को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसएसपी से सीओ स्तर पर जांच कराने की मांग की है। उनका दावा है कि जांच में उनके द्वारा कही गई बातें सही होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी एसएसपी कार्यालय पहुंची। इस बलात्कार मामले में दो आरोपी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें