फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रातभर पिंजरे में बकरी रखकर दिया लालच फिर भी नहीं आया तेंदुआ

Mon, 05 Jan 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांव गढ़ी जस्सा में तेंदुए आनी की सूचना पर पिंजरे में बकरी बंद करने बाद मोजूद वन विभाग की टीम
विज्ञापन
एत्मादपुर(आगरा)। क्षेत्र के गढ़ी जस्सा गांव में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसा जानवर दिखने की वीडियो और फोटो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर गांव में वन विभाग व पुलिस टीम ने रात भर कांबिंग की। तेंदुए को पकड़ने के लिए रातभर एक पिंजरे में बकरी को बंद रखकर लालच दिया गया, लेकिन तेंदुआ नही आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने वायरल फोटो को एआई जेनरेटेड बताते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सहजा में 6 दिन पूर्व खेत में फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान को किसी जंगली जानवर ने हमलाकर घायल कर दिया था। इस पर गांव में तेंदुए के हमले की आशंका से दहशत फैल गई थी। वन विभाग और पुलिस टीम ने इलाके में कांबिंग की, लेकिन कोई जंगली जानवर नही दिखा था। इधर, शुक्रवार की रात गांव गढ़ी जस्सा में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसा जानवर नजर आया था, जिसका वीडियो और फोटो वायरल हो गया था। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम पहुंचीं। वन विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार की रात गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए लालच देने के लिए एक पिंजरा रखा, जिसमें एक बकरी को बंद कर दिया गया था। हालांकि सुबह तक कोई जानवर नही दिखा। रविवार शाम तक गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व वन विभाग टीम तैनात रही।
क्षेत्रीय वन अधिकारी पुनीता यादव ने बताया कि तेंदुए का वायरल वीडियो और फोटो पर शक होने पर एआई एक्सपर्ट से जांच कराई गई, फोटो एआई जेनरेटेड होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को गैर जिम्मेदार बताया। लोगों से अपील की कि इस तरह की गलत फोटो वायरल न करें। अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें