फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोदला और गहर्रा कलां ने जीते मैच

विज्ञापन
मैच के दाैरान रणनीति बनाती टीम
विज्ञापन
आगरा। क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में गहर्रा कलां क्रिकेट क्लब ने नगे वॉरियर्स क्रिकेट क्लब को 5 रन से हराया। दूसरे मैच में बोदला क्रिकेट क्लब ने हाथरस क्रिकेट क्लब पर 4 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गहर्रा कलां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में नगे क्रिकेट क्लब की टीम 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच रहे ऑल राउंडर मोहित ने 14 रन बनाए और 2 विकेट झटके। मैच के अंपायर राजकुमार एवं अमित कोच रहे। एक अन्य मुकाबले में हाथरस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बोदला क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।मैन ऑफ द मैच शुभम को दिया गया, जिन्होंने 43 बॉल पर 55 रन बनाए। मैच के अंपायर शिवकुमार जैकर और दीपू काका रहे। सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, गंभीर पहलवान, पुष्पेंद्र चाहर, राकेश चाहर, संजीव कुमार, उदयवीर चाहर आदि ने मैच के दाैरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें