फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जा रही डीएमटी मालगाड़ी की आखिरी रैक बेपटरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बृहस्पतिवार सायं कासगंज से बरेली जाते समय रेल पटरी पर गिट्टी डालने वाली डीएमटी मालगाड़ी का आखिरी रैक बेपटरी हो गई। ट्रेन की रैक बेपटरी होने से दो ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा जो बिलंब से रवाना हुईं। दुर्घटना के बाद रैक को पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह गिट्टी पत्थर डालने वाली डीएमटी मालगाड़ी कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर मारहरा जंक्शन की पटरियों पर गिट्टी डालने का कार्य करके लौट रही थी। ट्रैक संख्या 9 पर सायं करीब 5:15 बजे डीएमटी का आखिरी रैक सहावर गेट रेलवे क्रॉसिंग से पहले लालपुर पर बेपटरी हो गया।
ट्रेन के चालक श्यामबिहारी पासवान और गार्ड अंकित गुप्ता ने घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। तुरंत ही जंक्शन से रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची। रेलवेकर्मी कंप्रेशर जैक लगाकर रैक को पटरी पर खड़ा कर रहे हैं। दुर्घटना के चलते कासगंज से लालकुआं जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जो शाम 5:40 बजे रवाना होने वाली थी। वह शाम 6:05 बजे 25 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन जो 5:35 बजे रवाना होने थी वह 6:20 बजे रवाना हो पाई। यह ट्रेन 45 मिनट बिलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन

- रेलवे के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। रेलवे की टीमें बेपटरी हुए रैक को पटरी पर लाने का कार्य कर रही हैं। शीघ्र ही कार्य पूरा हो जाएगा- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें