फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनजोड़ो यात्रा का समापन, अब होगा महासम्मेलन

विज्ञापन
जनजोड़ो यात्रा 
विज्ञापन
आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर 25 जनपदों में निकाली गई जनजोड़ो यात्रा का समापन हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के पदाधिकारियों ने संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में बैठक आयोजित की जिसमें पदाधिकारियों का ससम्मान किया। सभी ने महासम्मेलन के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

जनमंच के अध्यक्ष अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह बताया कि 25 जनपदों में जनजोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा आगरा से शुरू हुई और बुलंदशहर में समापन पर सीएम-पीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जल्द ही महासम्मेलन की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके लिए कमेटी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजू अंसारी, जनमंच के संरक्षक चौधरी हरदयाल सिंह, चौधरी नवल सिंह, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ठाकरे और वीरेंद्र फौजदार को नामित किया है। इस दौरान मुख्य रूप से अधर शर्मा, फूल सिंह चौहान, राजीव सोनी, राकेश भटनागर, अरुण पचौरी, प्रशांत सिकरवार व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें