फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पश्चिमाई मंदिर बना नया पर्यटन स्थल

विज्ञापन
पश्चिमाई मंदिर
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगरोल गुर्जर स्थित प्राचीन पश्चिमाई मंदिर अब नए स्वरूप में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मंदिर परिसर में सवा दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य हुए हैं। इसे विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से पूरा कराया गया।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में एक बड़ा हॉल बना है। यहां दूर-दराज से आने वाले भक्त ठहर सकेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए शौचालय का निर्माण कराया गया है। परिसर में बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं, बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सोलर लाइटें स्थापित हैं। रात में भी मंदिर परिसर रोशन रहेगा।
यमुना नदी के तट पर स्नान के लिए पक्का घाट भी बनाया गया है। स्थानीय डॉ. रामेश्वर चौधरी, पंकज सिंह, विनीत, जीतू सिंह और मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि पश्चिमाई मंदिर आने वाले समय में आगरा जिले के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें