फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैनपुरा-सुपहरा मार्ग गड्ढों में तब्दील, कीचड़ से होकर निकलते हैं छात्र, आए दिन हो रहे हादसे, बच्चे और बुजुर्ग जलभराव से परेशान, नाली सफाई और सड़क मरम्मत की मांग

विज्ञापन
जैनपुरा सुपहरा मार्ग की जर्जर हालत
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। जयपुर हाईवे से जैनपुरा-सुपहरा को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह हुए गहरे गड्ढों और उनमें भरे गंदे पानी के कारण ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सड़क किनारे बनी नाली वर्षों से चोक पड़ी है, जिससे घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और मार्ग दिन-प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। सड़क पर हुए जलभराव के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इस अव्यवस्था का सबसे खामियाजा स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। गड्ढे न दिखने के कारण वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि अवरुद्ध पड़ी नाली की तत्काल सफाई कराई जाए। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें