फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक डकैती में 3 जून को विवेचक से होगी जिरह

Tue, 28 May 2024 04:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव बैंक डकैती के मुकदमे की विवेचना करने वाले विवेचक तत्कालीन इंस्पेक्टर भोगांव हरिपाल सिंह पर 3 जून को बचाव पक्ष के वकील द्वारा जिरह होगी। विवेचक को गवाही देने के लिए नोटिस भेजा गया है। बैंक डकैती के मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज डकैती इंद्रा सिंह के न्यायालय में की जा रही है।
विज्ञापन


स्पेशल जज डकैती कोर्ट में भोगांव बैंक डकैती के मुकदमे की सुनवाई चल रही है। रिपोर्ट की विवेचना करने वाले तत्कालीन इंस्पेक्टर भोगांव हरिपाल सिंह की गवाही चल रही है। अभियोजन पक्ष द्वारा उनकी गवाही पूरी करा दी गई है। बचाव पक्ष के वकील द्वारा विवेचक पर जिरह करने के लिए 3 जून की तारीख तय करके उनको गवाही देने के लिए नोटिस भेजा है।

भोगांव में जीटी रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बदमाशों ने 28 जनवरी 2003 की रात लगभग 8 बजे बैंक में घुसकर गार्ड सहित तीन लोगों की हत्या करके नकदी लूटी थी। हत्या की रिपोर्ट बैंक के दूसरे सुरक्षा गार्ड गिरीश चंद्र दुबे ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने 8 फरवरी 2011 को अवधेश शाक्य उर्फ बीटू निवासी मोहल्ला चौधरी, सहरोज आदिल निवासी मोहल्ला हवेली, अकबर कुरैशी निवासी रसूलाबाद, सतीश शाक्य, अनेक सिंह निवासी अम्हैरा थाना भोगांव के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी। अनेक सिंह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एडीजीसी रोहित शुक्ला ने बताया कि भोगांव बैंक डकैती में कैशियर आरके गुप्ता, लेखाकार एमसी अग्रवाल, सुरक्षा गार्ड शिवराज सिंह की हत्या की गई थी। बदमाशों ने कैश के चेस्ट में रखे 88.20 लाख रुपये लूट लिए थे। कैशियर और लेखाकार बैंक परिसर के ऊपरी हिस्से में बने आवासों में रहते थे। बदमाशों ने ज्यादातर पुराने नोट ही लूटे थे। अम्हैरा में खेत में बोरियों में छिपाकर रखे गए नोट पुलिस ने बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें