फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चा गोद में लेने पर देवर ने भाभी को पीटा

Tue, 28 May 2024 04:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आजाद नगर काशीराम कॉलोनी में एक महिला ने देवर के बच्चे को गोद में ले लिया। इसी बात पर देवर ने जमीन पर गिराकर पिटाई की। जानकारी होने के बाद जब पति ने विरोध किया तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के काशीराम काॅलोनी निवासी मोनिका ने बताया कि देवर अंकित अपनी सास गुड्डी देवी की बातों में आकर आए दिन उन्हें और पति को गालियां देता रहता है। 23 मई को ससुर ने कहा कि अंकित का लड़का रो रहा है। तब मोनिका ने बच्चे को गोद में ले लिया और चुप कराने लगी। इसी बात पर अंकित आग बबूला हो गया और गालीगलौज करते हुए बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया। देवर ने मोनिका की पिटाई कर दी। वह भागकर घर में घुस गई तो देवर पीछे से आया और फिर से पीटा। इस घटना के बाद 24 मई को जब पति घर आए और उन्हें जानकारी हुई। तब उन्होंने देवर से इस बारे में पूछा, इसी बात पर देवर अंकित व सास गुड्डी ने गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अंकित और उसकी सास गुड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें