फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रद्धा के साथ हुई शिव परिवार की मूर्ति स्थापना

विज्ञापन
चामुण्डा माता मन्दिर में शिव परिवार का फूलों से किया गया श्रंगार
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे के नगला जोधना स्थित चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में मां चामुंडा देवी सामाजिक सेवा ट्रस्ट ने श्रावण माह के प्रथम सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। प्रभात फेरी के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में विधि-विधान से शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई तथा पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानपति बच्चू सिंह सोलंकी, धनवीर सिंह सोलंकी, रामवीर सोलंकी, सुरेश सोलंकी, एदल सोलंकी, विजेंद्र सोलंकी, ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें