फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों और धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने बुधवार को लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से आमजन के साथ ही पशु-पक्षियों को भी परेशान देखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी चटक होती गई। दोपहर के समय तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल किया। अधिकांश लोग घर से बाहर नहीं निकले। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जो लोग बाहर निकले वह धूप से बचाव के प्रयास में जुटे रहे। अधिकतम तापमान बीते वर्ष की तुलना में तीन डिग्री अधिक था। बीते वर्ष अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। पशु पक्षियों को भी छाया तलाशते हुए देखा गया।
लू से करें बचाव, खूब पानी पीयें
-जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक दुबे का कहना है कि लू और गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। ऐसे में खुद को और बच्चों को लू और धूप से बचाएं। गर्मी में जितना संभव हो अधिक से अधिक पानी पीयें। चिकनाई युक्त भोजन कम करें। साफ पानी और ताजा भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह तरह करें बचाव
-धूप में निकलते वक्त सिर -शरीर को ढकें।
-अचानक ठंडी जगह से गर्म जगह पर न जाएं।
-धूप में आकर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पीयें।
-हल्का और शीघ्र पकने वाला ताजा भोजन करें।
-बार-बार पानी पीते रहें, सलाद का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें