फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: घटिया नाश्ता मिलने पर वर-वधु पक्ष में मारपीट, रिश्ता टूटने की नौबत आते ही दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 20 Apr 2022 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दूल्हन पक्ष के लोग लगुन समारोह में घटिया नाश्ता मिलने पर नाराज हो गए। इस बात को लेकर विवाद हो गया। दूल्हे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने फंदे पर लटक जान देने की कोशिश की। परिजनों ने  उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी में मंगलवार की रात मोहल्ला सदर बाजार में युवक का लगुन समारोह था। लगुन चढ़ाने आए लोग बढ़िया नाश्ता न मिलने की बात पर बिफर गए और जमकर हंगामा किया। लगुन चढ़ाने से भी इंकार कर दिया। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो उसने जान देने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दोनों के पांच लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार निवासी रामनरेश शंखवार के बेटे समीर उर्फ मोनू की शादी कन्नौज जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी युवती के साथ तय हुई थी। मंगलवार की रात दुल्हन पक्ष के लोग लगुन चढ़ाने आए थे। इस बीच नाश्ता न मिलने पर लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लगुन चढ़ाने से मना कर दिया।

जब इसकी जानकारी समीर को हुई तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समीर को सीएचसी में भर्ती कराया, दूल्हे के पिता रामनरेश ने थाने में तहरीर दी। मौके से पुलिस ने दुल्हन के पिता, चाचा और चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुल्हन के पिता, चाचा और चचेरे भाई व दूल्हा व उसके पिता के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौता की बात चल रही है, दोनों के बीच जो भी तय होगा, उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें