फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर गर्मी ने किया बेहाल, शाम को छाए बादलों से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को दिन भर गर्मी ने लोगों को बेहाल किया, वहीं शाम को आसमान में छाए बादलों ने लोगों को राहत दिलाई। दिन में तेज धूप और उमस के चलते लोग बेहाल रहे। वहीं शाम को मौसम ठंडा हुआ तो पार्क और बाजारों में रौनक नजर आई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल ये राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। बृहस्पतिवार को भी दिन में बादल छाए रहने के चलते राहत रही थी। लेकिन शनिवार को मौसम बदल गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं उमस भी परेशानी बढ़ाती रही। लोगों को शाम को बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद थी। शाम को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाने से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी आई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आई तो लोगों के चेहरे भी खिल गए। शाम को लोग सैर सपाटे के लिए निकले।
शहर के जेल चौराहा स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान और लोहिया पार्क में लोग घूमने पहुंचे। मौसम ने साथ दिया बच्चों ने भी जमकर मौज-मस्ती की। वहीं बाजारों में भी शाम को ग्राहकों की आवक अधिक होने से रौनक रही।
विज्ञापन

---
छह जुलाई तक बारिश का जारी हुआ पूर्वानुमान
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छह जुलाई तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है। आगे का पूर्वानुमान जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें