फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी का गिलास मांगने पर भिड़े घराती-बराती

Sun, 02 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव सकत बेवर में शनिवार रात शादी समारोह में पानी का गिलास मांगने के विवाद में घराती और बराती भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, मामला थाने पहुंचा। रविवार दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन

गांव निवासी भूरे दिवाकर की पुत्री की बरात शनिवार रात को जनपद एटा के गांव अकबरपुर खरसुलिया से आई थी। बरातियों की आवभगत की गई, द्वाराचार और जयमाला की रस्में भी हंसी खुशी के साथ संपन्न हो चुकी थीं। इस बीच बराती ने पानी पीने के लिए गिलास मांगा। लड़की के मामा ने कहा कि वह गिलास मंगा रहे हैं। इसी बात पर लड़के पक्ष का एक युवक गुस्से में आकर गाली गलौज करने लगा। लड़की के मामा पर हाथ चला दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के चलते समारोह स्थल पर अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्ष के नितिन, विपिन, वीनू, राम सागर, दीपू, धन सिंह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मामला थाने पहुंचा, वहां रविवार सुबह करीब पांच बजे दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नशे में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी, समझौते के बाद दोनों पक्ष थाने से चले गए। उधर, सकत बेवर में विवाद निस्तारण के बाद दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें