डब्ल्यूडब्ल्यूई में धूम मचाने वाले रेसलर द ग्रेट खली रविवार को ठाकुर बांके बिहारी महाराज की शरण में पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।
मंदिर के सेवायत कमल किशोर गोस्वामी रसिक शेखर गोस्वामी ने ग्रेट खली को विधि विधान से पूजन करा उन्हें ठाकुर जी की प्रसादी दुपट्टा आदि भेंट किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में आने की उनकी इच्छा वर्षों पुरानी थी। जो आज बांकेबिहारी के आशीर्वाद से पूर्ण हुई।
उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि कुश्ती के जनक दाऊजी महाराज की लीला स्थली है। ब्रज के कण-कण में कुश्ती का वास है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के साथ-साथ कुश्ती का स्वरूप भी बदला है।
कुश्ती बहुत प्राचीन होने के बावजूद अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में सरकारी स्तर पर कुश्ती को सहयोग दिए जाने की आवश्यकता है। दिनेश चतुर्वेदी, राकेश गुर्जर, अमित तिवारी, बल्लभ गौतम, वर्धन गोस्वामी, सुजान सिंह गुर्जर, अमित भाटिया आदि मौजूद रहे।