फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है अजय राज?: पिता के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया था नौ साल का 'वीर', सरकार उठाएगी पढ़ाई का खर्चा

Fri, 02 Jan 2026 08:01 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पिता की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ने वाले बालक अजय राज सिंह की पढ़ाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी। मत्स्य मंत्री ने कहा कि उनके परिवार की पूरी मदद की जाएगी। 
 
विज्ञापन
सर्किट हाउस में वीर बालक अजय राज को सम्मानित करते मत्स्य मंत्री संजय निषाद स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरी के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित अजय राज सिंह का बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने स्वागत किया। सम्मान में साफा बांध कर मेडल पहनाया। मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वीर अजय राज की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन


अजय राज ने अपने पिता की मगरमच्छ से जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। अजय राज के साहस की सराहना करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि हमें समाज के इस वीर बालक पर गर्व है।

अजय राज के पिता वीरभान को भी सम्मानित किया गया। संजय निषाद ने अजय की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंबल के किनारे बसे अजय राज के गांव में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।पिता की मगरमच्छ से जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। अजय राज के साहस की सराहना करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि हमें समाज के इस वीर बालक पर गर्व है।
विज्ञापन


अजय राज के पिता वीरभान को भी सम्मानित किया गया। संजय निषाद ने अजय की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंबल के किनारे बसे अजय राज के गांव में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें