आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने बृहस्पतिवार को शाहजहां गार्डन में अमर बलिदानी वीर गोकुला जाट का 356 वां बलिदान दिवस मनाया। किले के सामने प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसमें पूरे बृज क्षेत्र से इतिहासकार, समाजसेवी व किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने गोकुला जाट के गौरवशाली इतिहास का स्मरण किया और आगरा किले के सामने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।
मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला ने युद्ध कौशल में अप्रशिक्षित किसानों को एकत्रित कर मुगलों की सेना से युद्ध किया। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि मुगलों के सबसे अत्याचारी शासक औरंगजेब से वीर गोकुला ने लोहा लिया था। महाराजा सूरजमल व महाराजा जवाहर सिंह ने मुगलों को आगरा से खदेड़कर 13 साल तक आगरा किले पर शासन किया। महाराजा सूरजमल की आगरा किले के समक्ष प्रतिमा लगाने की उन्होंने मांग की। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि औरंगजेब ने षडयंत्र से उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली पर शहीद किया था। इस दौरान जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, निर्मल चाहर, राजेश चौधरी, दीपक चौधरी, गजेंद्र नरवार, वीरेंद्र सिंह छोंकर, यशपाल राणा, हरिमोहन कोठिया, महेश जाटव, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
सुनारी चौराहे पर लगेगी वीर गोकुला की प्रतिमा
आगरा। सुनारी चौराहे पर अमर शहीद वीर गोकुला जाट के बलिदान दिवस पर जाट समाज वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यक्रम किया। इसमें मेयर हेमलता दिवाकर ने गोकुला जाट की गौरवशाली गाथा को याद किया और सुनारी चौराहे पर वीर गोकुला की भव्य प्रतिमा लगवाने की घोषणा की। इस दौरान यादराम वर्मा, बच्चू सिंह इंदौलिया, उदयवीर सिंह, अतर सिंह, अजीत चाहर, प्रेम सिंह वर्मा, रविंद्र चौधरी, वीरपाल चाहर, कीर्ति प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
कवियों ने किया शौर्य का गुणगान
आगरा। संस्कार भारती ब्रज प्रांत की ओर से वीर गोकुला सिंह के बलिदान दिवस पर सिकंदरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कवियों ने रचनाओं के माध्यम से बलिदान का गुणगान किया। खुशीराम शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मिलन, राज बहादुर राज, नंदनंदन गर्ग ने उनकी देशभक्ति को अविस्मरणीय कहा। संचालन कवि डॉ. यशोयश ने किया। शुभारंभ गायिका निशिराज ने सरस्वती वंदना से किया। इस दौरान राम अवतार शर्मा, देवेन्द्र थापक, दिव्या आर्या, कुमार देव, कृपालु किंकर, विपिन चौधरी, अजय मिश्र, यतेन्द्र सोलंकी, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।
सुनारी चौराहे पर वीर गोकुला जाट को बलिदान दिवस श्रद्धांजलि अर्पित करती महापौर हेमलता दिवाकर और