फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल टर्मिनल के लिए लीज पर जमीन लेगी सरकार: कठेरिया

Sat, 21 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पांच रूटों पर भी सेमी हाईस्पीड ट्रेन को चलाए जाने का रास्ता साफ - फोटो : PTI
विज्ञापन
एयरफोर्स से ली जाएगी 250 एकड़ जमीन
विज्ञापन

. 24 मई को दिल्ली होगी महत्वपूर्ण बैठक
. छह महीने में यमुना पर बैराज पर कवायद

शहर में सिविल टर्मिनल का रास्ता जल्द साफ होगा। इसके लिए भारत सरकार अब नई जमीन खरीदने की बजाय एयरफोर्स से ही 250 एकड़ जमीन 30 साल के लिए लीज पर लेगी। इसकी एंट्री धनौली की तरफ से होगी। इस पर 24 मई को रक्षामंत्री के साथ दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में मंथन होगा। यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया का। उन्होंने यमुना पर बैराज के लिए हो रही कवायद का परिणाम छह महीने में दिखने का भरोसा दिलाया है। 
शुक्रवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कठेरिया ने बताया कि खेरिया हवाई अड्डे पर सिविल टर्मिनल को लेकर आ रही अड़चन दूर करने का रास्ता निकाल लिया गया है। कहा कि एयरफोर्स के पास लगभग 500 एकड़ जमीन है। इसी में से सिविल टर्मिनल के लिए 250 एकड़ जमीन का करार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे एयरफोर्स को सुरक्षा का खतरा भी नहीं होगा। वहीं, कठेरिया ने कहा कि आगरा से दिल्ली के बीच जलमार्ग शुरू करने के लिए भी जल्द कवायद शुरू होगी। सड़क-परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही दौरा कर बैराज के प्रस्ताव को हरी झंडी देगी। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, महामंत्री अनिल चौधरी, शरद चौहान, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने भी आगे बढ़ाया कदम
इधर, उत्तर प्रदेश शासन में सचिव एसके रघुवंशी ने इस संबंध में शुक्रवार को ही नागरिक उड्डयन के निदेशक को पत्र लिखकर किसानों की जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के लिए 23.318 हेक्टेयर जमीन किसानों से लेने के लिए डेढ़ अरब से अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें