कासगंज। नगरपालिका सोरों की पूर्व पालिकाध्यक्ष अर्चना यादव को शासन के नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। आरोप है कि नगरपालिका परिषद ने वर्ष 2012 से 2017 तक फर्जी सीआरपी कंसट्रक्शन कंपनी द्वारा किए गए कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
जिलाधिकारी की जांच में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। 16 कार्यों में बिना वित्तीय स्वीकृति के 4097719 रुपये का धन व्यय किया गया। उधर शासन के निर्देश पर डीएम ने कंपनी के स्वामी संदीप माहेश्वरी से आठ लाख 46 हजार 555 रुपये की धनराशि अनियमितताओं के कारण वसूली योग्य बताते हुए वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।