फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज पुलिस मुठभेड में घायल हुआ हत्यारोपी राजा जिलाचिकित्सालय में भर्ती । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन पूर्व वृद्ध की हत्या करने वाला इनामी बदमाश और पुलिस के बीच रविवार देर शाम मुठभेड़ हुई। जिसमें वह पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। बदमाश के पास से तमंचा , कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

27 जुलाई को सुबोध शर्मा निवासी हुल्का मोहल्ला की मामूली विवाद में राजा बाबू नामक बदमाश ने गोली मार कर उस समय हत्या कर दी, जब वह बाजार जा रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी में एसपी ने पुलिस की कई टीमें लगाई और 25 हजार का इनाम घोषित किया। रविवार देर शाम ततारपुर हजारा नहर इलाके में उसके होने की सूचना मिली। सूचना पर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
पुलिस को देखते ही बदमाश राजा ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस के जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने हत्या के आरोपी के पास जाकर पूछा तो उसने अपने आप को राजा बाबू बताया। पुलिस टीम ने तत्काल घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें